दतियाः लोक अदालत में आपसी सुलह मशविरे से हुआ 1053 प्रकरणों का निराकरण

 


दतिया, 12 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में कुल 1053 प्रकरणों का निराकरण हुआ। इनमें लंबित कुल 931 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जबकि 122 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया।

इस लोक अदालत में सबसे चर्चित प्रकरण यह रहा कि 14 नवंबर 2023 को राजू कुशवाहा और अरविंद पाल की मोटरसाइकिल आपस में रिछरा तिराहा पर टकरा गई थी, जिसमें अरविंद पाल की मृत्यु हो गई थी और राजू घायल हो गया था राजू द्वारा अरविंद की पत्नी पूजा पाल के विरुद्ध दतिया न्यायालय में क्लेम याचिका प्रस्तुत की गई थी जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय चंद्र एवं सविता जड़िया अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के समक्ष पक्षकारो को समझाइए दी गई जिसमें सहमत होकर पक्षकारों ने आपसी सहमति से एक रुपये में राजीनामा करना तय हुआ। अभी तक के इतिहास में दतिया में पहली बार एक रूपये में किसी के लिए प्रकरण में राजीनामा हुआ है।

लोक अदालत में प्रीलिटीगेशन प्रकरणों में बैंक ऋण वसूली के 3 हजार प्रकरण रखे गए थे, जिसमें से 8 प्रकरणों का निराकरण का 118500 समझौता राशि से 12 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। विद्युत बिल के 107 प्रकरणों में से 107 का निराकरण का 1395342 रुपये की राशि से 107 व्यक्तियों को, जलकर के 200 प्रकरणों में से 9 का का निराकरण का 328271 रुपये की राशि से 9 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।

न्यायालय में लंबित प्रकरणो में मोटर दुर्घटना क्लेम के 26 प्रकरण रखे गए थे जिसमें से 26 प्रकरणों का निराकरण का 21404566 रूपये की राशि से 26 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। धारा 138 एनआईएक्ट के 93 में से 90 प्रकरणों का निराकरण का 25290250 रूपये की राशि से 90 व्यक्तियों को, राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण 234 में से 232 का निराकरण कर 619000 रुपये की राशि से 232 व्यक्तियों, विधुत बिल के 226 प्रकरणों में से 226 का निराकरण कर 3995073 रुपये की राशि से 226 व्यक्तियों, वैवाहिक विवाद प्रकरण के 107 में से 104 का निराकरण कर 35000 रुपये की राशि से 104 व्यक्तियों, अन्य दीवानी 12 प्रकरणों में से 12 का निराकरण कर 8526395 रुपये की राशि से 12 व्यक्तियों, ट्रैफिक चालान के 207 प्रकरणों में से 207 का निराकरण का 34900 रुपये की राशि से 207 व्यक्तियों, अन्य 35 प्रकरणों में से 34 का निराकरण कर 151000 रुपये की राशि से 34 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर