मप्र: मुख्य सचिव जैन आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करेंगे समीक्षा

 


भोपाल, 26 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन आज गुरुवार को शाम चार बजे प्रदेश के संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में निर्धारित एजेण्डा बिन्दुओं की समीक्षा करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी उमेश तिवारी तिवारी ने बताया कि बैठक में गेंहू उपार्जन, खाद वितरण, प्राकृतिक खेती, एलपीजी की उपलब्धता और वितरण, पेयजल व्यवस्था, जल गंगा संवर्धन अभियान, संकल्प से समाधान अभियान, कानून व्यवस्था तथा सुशासन के बिन्दुओं की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर