मप्रः मुख्यमंत्री आज खंडवा प्रवास पर, भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे
भोपाल, 16 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को खंडवा जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और इसके बाद इंदौर के लिए रवाना होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 2:15 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर अपराह्न 3:05 पर खंडवा आएंगे तथा अपराह्न 3:20 बजे ग्राम नहाल्दा के खेल मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 5:15 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर