मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज शुजालपुर में किसानों के साथ सुनेंगे मन की बात कार्यक्रम

 


- प्रधानमंत्री मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 134वां संस्करण का आज होगा प्रसारण

भोपाल, 31 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर में बूथ क्रमांक 258, जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किसानों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीयजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण करेंगे।

गौरतलब है कि आज रविवार को सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 134वें संस्करण का प्रसारण किया जाएगा। जनसम्पर्क अधिकारी घनश्याम सिरसाम ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुजालपुर में इस कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुजालपुर में ही स्थानीय किसानों से संवाद करेंगे, साथ ही यहां आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर