मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज गुजरात दौरे पर, द्वारकाधीश मंदिर में करेंगे दर्शन
भोपाल, 03 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को गुजरात के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जामनगर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और द्वारका पहुंचकर द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे जामनगर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। तत्पश्चात वे सुबह 11:15 बजे वे प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे नागेश्वर रोड स्थित विरम्भा आशा माणेक चैरिटेबल ट्रस्ट गौशाला पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। दिन भर के व्यस्त कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री यादव रात 8:10 बजे भोपाल लौटेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर