मप्रः जल गंगा संवर्धन के तहत गंगा दशमी पर्व पर 25 मई को होंगे पूरे प्रदेश में कार्यक्रम
- मंत्री, सांसद और विधायक होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल
भोपाल, 23 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमीं के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण प्रदेश में 25 मई को कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्य शासन ने समस्त जिलों में गंगा दशमी पर्व पर आयोजित गतिविधियों एवं कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी की है।
शनिवार को जारी सूची के अनुसार, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह रतलाम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय धार, मंत्री प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर, मंत्री राकेश सिंह जबलपुर, मंत्री करण सिंह वर्मा सिवनी, मंत्री उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम, मंत्री तुलसीराम सिलावट देवास, मंत्री एदल सिंह कंषाना मुरैना, मंत्री निर्मला भूरिया झाबुआ, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सागर, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग विदिशा, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह निवाड़ी, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, मंत्री राकेश शुक्ला भिंड, मंत्री चेतन्य काश्यप भोपाल और मंत्री इंदर सिंह परमार आगर-मालवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसी प्रकार राज्यमंत्री कृष्णा गौर सीहोर, राज्यमंत्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी खंडवा, राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल मंडला, राज्यमंत्री गौतम टेटवाल उज्जैन, राज्यमंत्री लखन पटेल दमोह, राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार राजगढ़, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सतना, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार अनूपपुर और राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल बैतूल के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
लोकसभा सांसद रोड़मल नागर शाजापुर, लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सीधी, लोकसभा सांसद जनार्दन मिश्रा मऊगंज, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता मंदसौर, लोकसभा सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा, लोकसभा सांसद भारत सिंह कुशवाह ग्वालियर और लोकसभा सांसद शंकर लालवानी इंदौर और राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर नीमच, राज्यसभा सांसद माया सिंह नारोलिया पांढुर्णा के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह पन्ना, विधायक जयसिंह मरावी शहडोल, विधायक अर्चना चिटनीस बुरहानपुर, विधायक बालकृष्ण पाटीदार खरगौन, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी मैहर, विधायक श्याम बरडे बड़वानी, विधायक हरिशंकर खटीक टीकमगढ़, विधायक पन्नालाल शाक्य गुना, विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी अशोकनगर, विधायक शिवनारायण ज्ञान सिंह उमरिया, विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी रायसेन, विधायक प्रदीप अग्रवाल दतिया, विधायक ललिता यादव छतरपुर, विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक कटनी और विधायक रामनिवास शाह सिंगरौली के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डीबाई आदिवासी श्योपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते डिंडोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र सहाय हरदा, जिला पंचायत अध्यक्ष हजरीबाई खरत आलीराजपुर और नगरपालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत ठाकुर बालाघाट के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर