प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 


मुख्यमंत्री ने यूपीआई के एक दशक पूर्ण होने पर उपयोगकर्ताओं को दी बधाई

भोपाल, 25 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का सफल एक दशक पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और इस सुविधा के उपयोगकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने भारत के डिजिटल भुगतान को नई गति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर जारी एक संदेश में कहा कि यूपीआई का लेनदेन 1.78 करोड़ से बढ़कर अब 24 हजार करोड़ से अधिक तक पहुंच चुका है। बदलते दौर में यूपीआई भारत के लिए सिर्फ डिजिटल पेमेंट का जरिया नहीं, बल्कि छोटे दुकानदारों से लेकर वैश्विक बाजारों तक सुरक्षित डिजिटल भुगतान का सशक्त माध्यम बन चुका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यूपीआई भारत की दूरदर्शी डिजिटल पहल है। इस पारदर्शी व्यवस्था और तकनीक से देश को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर