मप्रः मुख्यमंत्री आज जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिल

 


भोपाल, 27 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, जबलपुर में आयोजित होने वाले भव्य ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी माथन सिंह उइके ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश भर की लगभग 1600 संस्थाओं से जुड़े 8 लाख से अधिक युवाओं के साथ वर्चुअल माध्यम से सीधा संवाद करेंगे। शासकीय महाकौशल कॉलेज में आयोजित इस समारोह में उपस्थित युवा, प्रधानमंत्री मोदी के इस वर्चुअल संबोधन को लाइव सुन सकेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10.45 बजे इंदौर से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट आएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा सुबह 11:55 बजे डुमना एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अगवानी करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के क्षेत्र में हुए विकास, खेल अधोसंरचना एवं भारत के उभरते खेल पारिस्थितिकी तंत्र से अवगत कराना है, जिससे देश की युवा ऊर्जा को खेल के क्षेत्र में नई दिशा और प्रेरणा मिल सके।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10.45 बजे इंदौर से वायुयान द्वारा डुमना एयरपोर्ट आएंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा सुबह 11:55 बजे डुमना एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अगवानी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रक्षा मंत्री के साथ दोपहर 12:15 बजे व्हीकल फैक्टरी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंने के बाद साउथ सिविल लाइन्स में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 3.15 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रक्षा मंत्री को विदाई देने के बाद दोपहर 3:30 बजे वायुयान द्वारा भोपाल रवाना होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर