मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना
भोपाल, 28 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के छोला रोड स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनेक श्रद्धालुओं से भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार शाम को निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के स्टॉपेज प्रारंभ होने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के पश्चात श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने श्री खेड़ापति हनुमान लोक के चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेड़ापति लोक के निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ यादव को पुजारी और श्रद्धालुओं द्वारा सम्मान स्वरूप गदा भी भेंट की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर