मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलीं पर्वतारोही अंजना यादव

 




भोपाल, 05 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सेमरी गांव की रहने वाली पर्वतारोही बेटी अंजना यादव ने शुक्रवार को भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंजना को उसकी अतुल्नीय उपलब्धि के लिए बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि अंजना यादव ने हाल ही में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउण्ट एवरेस्ट (कुल 8848.86 मीटर ऊंची) के टॉप पाइंट पर सफलतापूर्वक फतह हासिल कर देश-दुनिया में प्रदेश का नाम रौशन किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर