मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने निवास में किया ध्वजारोहण

 




भोपाल, 15 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को भोपाल स्थित अपने निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा निवास के समस्त कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने शौर्य स्मारक में किया शहीदों को नमन, भारत माता की प्रतिमा पर अर्पित किये पुष्प

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचकर देश के वीर सपूतों की शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लास्ट पोस्ट की धुन पर शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्मारक स्थित भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर