जीएसटी सुधार व्यापारिक गतिविधियों को अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल, 09 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जीएसटी में किए गए सुधार व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल द्वारा स्वीकृत सुधारों से कर अनुपालन आसान होगा और गिरफ्तारी संबंधी प्रावधान हटाने, स्वचालित रिफंड और प्रक्रिया के सरलीकरण से सरकार पर व्यापारियों एवं उद्यमियों का विश्वास अधिक मजबूत होगा। निश्चित ही, सरकार की यह पहल देश में कारोबारी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने वाली सिद्ध होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर