मप्रः मुख्यमंत्री को वन विकास निगम की ओर से सौंपा गया 16.74 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक

 


भोपाल, 05 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री निवास में 16 करोड़ 74 लाख 2 हजार रुपये के लाभांश का चेक सौंपा गया। निगम के अध्यक्ष रामनिवास रावत ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लाभांश का चेक सौंपा।

इस अवसर पर बताया गया कि यह निगम द्वारा अब तक दिया गया सर्वाधिक लाभांश है। राज्य सरकार के अंशदान पर 44.13 रुपये प्रति शेयर की दर से यह लाभांश प्रदान किया गया है। इस अवसर पर निगम के उपाध्यक्ष राम मोहन सिंह बघेल और प्रमुख सचिव वन राघवेंद्र सिंह उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निगम के अध्यक्ष रावत, उपाध्यक्ष बघेल, प्रमुख सचिव सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन तथा मध्य प्रदेश वन विकास निगम के प्रबंध संचालक को निगम की विकासोन्मुखी गतिविधियों के लिए बधाई दी।

मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम की ओर से भारत सरकार को उसके अंशदान पर 44.13 रुपये प्रति शेयर की दर से 61 लाख 17 हजार रुपये का लाभांश भुगतान किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर