मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की दी बधाई
Aug 27, 2026, 22:54 IST
भोपाल, 27 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने रक्षाबंधन पर भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और महिला सशक्तिकरण का संकल्प लेने का आहवान किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और अटूट विश्वास और भारतीय संस्कृति के गरिमामय उत्कर्ष का प्रतीक है। राज्य सरकार ने बहनों की सुरक्षा और आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए लाड़ली बहना सहित अनेक योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर