मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

 


भोपाल, 18 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महापर्व विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को जारी अपने संदेश में कहा कि विजयदशमी का त्योहार असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। यह हमें 'यतो धर्मस्ततो जयः' (जहां धर्म है वहीं विजय है)का स्मरण करवाकर सदैव धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्रदेशवासियों को दीं विजयादशमी की शुभकामनाएं

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अच्छाई की बुराई पर विजय के उत्सव, विजयादशमी (दशहरा) की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सदैव मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों कर्तव्यनिष्ठा, त्याग, समर्पण और धर्म के मार्ग पर चलते रहने के लिये प्रेरित करता है।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि “आइये इस विजय पर्व पर संकल्प लें कि हम सदैव मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दिखाए आदर्शो पर चलते हुए देश, प्रदेश और समाज की प्रगति में सहभागी बनेंगे”। उन्होंने दशहरा के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दीं शुभकामनाएं

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, न्याय, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हम सभी इस पावन अवसर पर बुराइयों का त्याग कर सद्गुणों को अपनाने तथा समाज और प्रदेश की प्रगति में सहभागी बनने का संकल्प लें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की कामना की है।

खाद्य मंत्री राजपूत ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामकाएं दी है। उन्होंने कहा है कि विजयादशमी का पर्व हमें शिक्षा देता है कि असत्य और अधर्म चाहे कितना भी प्रबल क्यों न हो, धर्म और सत्य की विजय निश्चित है। विजयादशमी का पर्व हमें साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विजयादशमी पर नागरिकों को बधाई एवं शुभकामकाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि विजयादशमी का पर्व हमें शिक्षा देता है कि असत्य और अधर्म चाहे कितना भी प्रबल क्यों न हो, धर्म और सत्य की विजय निश्चित है। विजयादशमी का पर्व हमें शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। मंत्री तोमर ने कहा कि भगवान श्रीराम के महान आदर्शों पर चलकर ही भारत राष्ट्र महान बन सकेगा और पूरे विश्व में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करेगा।

विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करने, सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

मंत्री सिंह ने कहा कि विजयादशमी के पावन अवसर पर हम सभी बुराइयों का त्याग कर सद्गुणों को अपनाने और समाज एवं प्रदेश की प्रगति में सहभागी बनने का संकल्प लें। उन्होंने दशहरा पर्व पर सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की कामना की है।

मंत्री शुक्ला ने विजयादशमी पर की प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने विजयादशमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने तथा सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से सामाजिक सद्भाव और सौहार्द को सशक्त बनाते हुए प्रदेश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर