मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर सुचिका तरियाल को दी बधाई

 


भोपाल, 21 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स -2026 में 60 किलोग्राम वर्ग की मिक्स् मार्शल आर्टस (एमएमए) स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सुचिका तरियाल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि इस स्पर्धा में पदक जीतने वाली सुचिका पहली भारतीय हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुचिका ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। आशा है, वे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर देश की शान बढ़ाती रहेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर