मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंडर-19 एशिया क्रिकेट कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई

 


भोपाल, 14 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को पुरुष अंडर-19 एशिया क्रिकेट कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को पराजित कर एशियन चैम्पियन बनने पर भारतीय युवा टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और अद्भुत टीम भावना के बल पर यह ऐतिहासिक जीत हासिल कर पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर