मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतने पर खिलाड़ियों को दी बधाई
भोपाल, 24 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स 2026 में स्कीट मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ी परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि भारतीय खिलाड़ी परिनाज धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका ने देश का मान बढ़ाया है। यह ऐतिहासिक सफलता है, जो देश के खेल जगत के लिए गौरव का विषय है। आने वाले समय में ये खिलाड़ी अवश्य इससे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय धावकों को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 के मिक्स्ड 4×400 मीटर अंतिम रिले में राजू पूवम्मा, विशाल टी.के., विथ्या रामराज और मनु टी.एस की भारतीय धावकों के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चारों खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल में गति, शक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। वास्तव में इन खिलाड़ियों ने एक बार फिर तिरंगे का गौरव बढ़ाया है। राष्ट्रवासियों को इन धावकों पर गर्व है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर