मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन पर अनुष्का शर्मा को दी बधाई
- ग्वालियर विमानतल पर किया अभिनंदन
भोपाल, 24 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को ग्वालियर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में चयन पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने ग्वालियर एयरपोर्ट पर अनुष्का का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 17 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक दक्षिण अफ्रीका में होने वाली द्विपक्षीय टी-20 क्रिकेट सीरिज में ग्वालियर की अनुष्का का चयन मध्यप्रदेशवासियों के लिये गौरव की बात है। उनके चयन से मध्य प्रदेश की बेटियों को आगे बढ़ने के लिये प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का और उनके पिता बृजमोहन शर्मा को राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर सम्मानित किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर