मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार के नवनियुक्त मंत्रिमंडल के सदस्यों को दी बधाई

 


भोपाल, 07 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की है कि बिहार में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नवनियुक्त मंत्रिमंडल सदस्यों के सहयोग से बिहार विकास, जनसेवा ओर सुशासन के नए मानक गढ़ेगा।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में पटना में गुरुवार को आयोजित समारोह में बिहार के नवनियुक्त मंत्रिमंडल सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर