मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों से किया आहृवान

 


- स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं और प्रकृति के अनुकूल अपनाएं जीवन शैली: मोहन यादव

भोपाल, 05 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प लेने का आहृवान किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि पेड़-पौधे, नदियां, पर्वत और वन्य जीव हमारे जीवन के आधार हैं। भारतीय परंपरा ने हमें प्रकृति के साथ रहने का मार्ग दिखाया है। स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं। प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली अपनाएं और इसके प्रति लोगों को भी जागरूक करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर