समरस वातावरण के लिए भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 


भोपाल, 22 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समाज में समरस वातावरण के लिए रावण दहन तक सीमित न रहकर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार देर शाम उज्जैन के नागझिरी चौराहा में दशहरा उत्सव समिति द्वारा रावण दहन और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को भोपाल स्थित अपने निवास कार्यालय से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बादल चौहान और आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर