मप्र : कक्षा 9वीं, 11वीं की द्वितीय परीक्षा 3 जून से

 


- स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी की समय-सारिणी

भोपाल, 01 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग, लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं एवं 11वीं की द्वितीय परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। कक्षा 9वीं की परीक्षा 3 जून से शुरू होगी और 12 जून तक चलेगी, जबकि कक्षा 11वीं की द्वितीय परीक्षा भी 3 जून से शुरू होगी और 13 जून को समाप्त होगी।

जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि परीक्षा को लेकर संचालनालय द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। वार्षिक परीक्षा में एक या एक से अधिक विषयों में अनुपस्थित/अनुत्तीर्ण विद्यार्थी द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। कक्षा 9वीं में गणित विषय की परीक्षा विद्यार्थियों द्वारा माध्यमिक शिक्षा मण्डल के नामांकन में चयनित स्टैंर्ड गणित / बेसिक गणित के अनुसार आयोजित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत