मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गढ़कुण्डार महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण
भोपाल, 02 दिसम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के निवाड़ी विधायक अनिल जैन के नेतृत्व में निवाड़ी जिले के समाज सेवियों और जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार देर शाम भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवाड़ी जिले में 27 से 29 दिसम्बर के मध्य हो रहे ऐतिहासिक गढ़कुण्डार महोत्सव में आने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से खंगार क्षत्रिय समाज सेवा विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश खंगार, नन्ना जी और अन्य पदाधिकारियों ने गढ़कुण्डार महोत्सव में आने का आग्रह किया। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि संस्कृति और पर्यटन संचालनालय द्वारा महोत्सव में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पहारों से स्वागत किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर