मप्र मंत्रिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी व नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्रियों को दी बधाई
Jun 9, 2024, 23:15 IST
- मध्यप्रदेश के विकास को मिलेगी गति
भोपाल, 09 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी है।
प्रदेश के मंत्रिमंडल के सदस्यों ने नव नियुक्त मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अब नये भारत का निर्माण होगा और भारत देश की कीर्ति चारों दिशाओं में फैलेगी। उन्होंने कहा कि अब मध्यप्रदेश के विकास में और ज्यादा तेजी आयेगी। मध्यप्रदेश को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलने पर आभार व्यक्त किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश