भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोहड़ी व मकर संक्रांति पर्व की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ
भोपाल, 13 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने नई फसल के स्वागत और हर्ष-उल्लास के पर्व लोहड़ी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव के भाव को और अधिक सुदृढ़ करे, यही हमारी मंगलकामना है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भावना लेकर आए। मकर संक्रांति नई ऊर्जा और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने प्रदेशवासियों के खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में बाँधने का कार्य करते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे