मप्रः गुना में जमीन बंटवारे के विवाद में भाजपा नेता के छोटे भाई की गोली मारकर हत्या
गुना, 25 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के गुना जिले में सिरसी थाना क्षेत्र के सारेठा गांव में रविवार की रात जमीन बंटवार के विवाद में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि भाजपा जिला मंत्री वीर बहादुर सिंह सारेठा के परिवार में वन विभाग की करीब 500 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार की रात करीब आठ बजे विवाद के दौरान फायरिंग हुई, जिसमें विजय यादव (40) को गोली लगी। परिजन विजय को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फायरिंग का आरोप मृतक विजय उनके बड़े भाई भरत सिंह यादव के बेटे विशाल पर है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मर्ग कायम कर मामले की जांच जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। इधर, छोटे भाई की मौत की खबर सुनकर भाजपा जिला मंत्री वीर बहादुर सिंह सारेठा का बीपी बढ़ गया, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर