भोपालः पुलिस बैंड द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से किया जाएगा प्रचार-प्रसार

 


- पुलिस बैंड की मनमोहक प्रस्तुति 8 से 19 अप्रैल तक भोपाल के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर

भोपाल, 07 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा आरक्षक बैंड भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। भर्ती के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सातवीं वाहिनी पुलिस बैंड द्वारा 08 अप्रैल से 19 अप्रैल तक शाम 5:30 बजेसे 6:30 बजे तक भोपाल के बोट क्लब, नेहरू नगर, रॉयल मार्केट के समीप, शाहपुरा लेक, कमला नगर, टी टी नगर बस स्टॉप, रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन, डीबी मॉल परिसर एवं कमला पार्क भोपाल में देशभक्ति एवं अन्य गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

बैंड प्रभारी कमला रावत ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस बैंड द्वारा देश भक्ति सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह कार्यक्रम सभी नागरिकों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस बैंड के अंतर्गत आरक्षक (बैंड) के कुल 679 पदों पर सीधी भर्ती वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।इन पदों पर नियुक्ति हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी दिनांक 05 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन की वेबसाईट https://iforms.mponline.gov.in पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

भर्ती के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से 9 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें 08 अप्रैल को बोट क्लब, 09 अप्रैल को नेहरू नगर, 10 अप्रैल को रॉयल मार्केट के समीप, 12 अप्रैल को शाहपुरा लेक, 13 अप्रैल को कमला नगर, 14 अप्रैल को टीटी नगर बस स्टॉप, 16 अप्रैल को रानी कमलापति रेल्वेस्टेशन, 18 अप्रैल को डीबी मॉल परिसर एवं 19 अप्रैल को कमला पार्क भोपाल में पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति एवं अन्य गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर