भोपालः जनसुनवाई में पहुंचे 188 आवेदन, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
भोपाल, 02 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया।
जनसुनवाई में आए नागरिकों से 188 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर एडीएम, सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर मिश्रा ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर