भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज स्टार्टअप संचालकों से करेंगे संवाद

 


भोपाल, 27 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार को भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा अकादमी में मुख्यमंत्री स्टार्टअप संवाद के तहत युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश से लगभग 200 स्टार्टअप संचालक सम्मिलित होंगे।

एमएसएमई आयुक्त कुमार पुरषोत्तम ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रदेश के युवा, नवाचारी एवं उभरते हुए स्टार्टअप उद्यमियों से सीधा संवाद करेंगे। यह संवाद प्रदेश में विकसित हो रहे स्टार्टअप इकोसिस्टम, युवाओं की उद्यमशील सोच, नवाचार तथा रोजगार सृजन की संभावनाओं को समझने और उन्हें प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण मंच होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ स्टार्टअप संस्थापकों को अपने अनुभव, उपलब्धियां, चुनौतियां एवं सुझाव साझा करने का अवसर मिलेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर