मप्रः रीवा में आज बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री वर्चुअली करेंगे संबोधित

 


रीवा, 21 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में मनाए जा रहे कृषि वर्ष 2026 के अंतर्गत खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आज सोमवार को बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

कृषि उप संचालक यूपी बागरी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे से कृषि उपज मंडी करहिया में आरंभ होगा। कृषि महोत्सव में शामिल किसानों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। सम्मेलन में राज्य सहकारी एपेक्स बैंक के प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव भी संबोधित करेंगे। उप संचालक ने किसानों से सम्मेलन से लाभ उठाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर