केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सोमवार को इंदौर में महिला बाल विकास की योजनाओं की करेंगी समीक्षा

 


इंदौर, 14 जून (हि.स.)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी सोमवार, 15 जून को इंदौर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उनके साथ महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी मौजूद रहेंगी।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, दोनों मंत्रीगण इंदौर स्थित सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र, गोमटगिरी, हातोद रोड, गांधीनगर में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक प्रातः 9:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

केंद्र के सहायक निदेशक भवानी शंकर साल्वी ने रविवार को बताया कि मंत्री द्वय द्वारा बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अन्य अभियान तथा प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की जाएगी। सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान के पश्चिमी क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित हितधारकों की सहभागिता रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर