इंदौर संभाग के 8 जिलों में सांस्कृतिक धरोहरों और आइकॉनिक लोकेशन्स पर प्रज्ज्वलित होंगे 42.42 लाख आशीर्वाद के दीये

 


- इंदौर के राजवाड़ा में गुरुवार को दीप प्रज्ज्वलन का होगा मुख्य कार्यक्रम

इंदौर, 16 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग में सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस गुरुवार, 17 सितम्बर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में व्यापक स्तर पर दीपक प्रज्ज्वलन के साथ होगी। इंदौर जिले में दीप प्रज्ज्वलन का मुख्य कार्यक्रम राजवाड़ा में होगा। साथ ही संभाग के 8 जिलों में अभियान के तहत गुरुवार को सांस्कृतिक धरोहरों और ऑइकोनिक लोकेशन्स पर 42 लाख 50 हजार से अधिक आशीर्वाद के दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

संभागीय कार्यालय द्वारा बुधवार को जानकारी दी गई कि इंदौर संभाग में भी सेवा-संकल्प अभियान गुरुवार 17 सितम्बर से प्रारंभ होगा। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत उक्त अवधि में अनेक कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर को बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित कर उनके प्रति आभार प्रदर्शित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर्स द्वारा सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां की गई है।

इंदौर जिले में 8 लाख, धार जिले में 6 लाख, झाबुआ जिले में 7 लाख, आलीराजपुर जिले में 2 लाख, खरगोन जिले में 2 लाख, बड़वानी जिले में 2 लाख 50 हजार, खण्डवा जिले में 5 लाख और बुरहानपुर जिले में 10 लाख आर्शीवाद के दीये प्रज्वलित किए जाएंगे।

उज्जैन के महाकाल महालोक सहित प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड में शाम 7 बजे एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। प्रदेश के सभी लाभार्थी परिवारों और संस्थाओं को दीप प्रज्जवलन में शामिल किया जाएगा। इसी दिन सभी स्वास्थ्य केंद्रों और मेडिकल कॉलेजों में रक्तदान शिविर आयोजित होंगे।

इंदौर जिले में दीप प्रज्ज्वलन का मुख्य कार्यक्रम राजवाड़ा में होगा। साथ ही संभाग के 8 जिलों में अभियान के तहत आज गुरुवार को सांस्कृतिक धरोहरों और ऑइकोनिक लोकेशन्स पर 42 लाख 50 हजार से अधिक आशीर्वाद के दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इंदौर जिले में 8 लाख, धार जिले में 6 लाख, झाबुआ जिले में 7 लाख, आलीराजपुर जिले में 2 लाख, खरगोन जिले में 2 लाख, बड़वानी जिले में 2 लाख 50 हजार, खण्डवा जिले में 5 लाख और बुरहानपुर जिले में 10 लाख आर्शीवाद के दीये प्रज्वलित किए जाएंगे।

इसी तरह संभाग के हर जिले में व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया है। इनके माध्यम से 3650 रक्त यूनिट संग्रहित होंगे। इसके तहत इंदौर जिले में आयोजित शिविरों में एक हजार यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह धार जिले में 300, झाबुआ जिले में 250, आलीराजपुर जिले में 300, खरगोन जिले में 550, बड़वानी जिले में 1000, खण्डवा जिले में 250 और बुरहानपुर जिले में भी शिविर आयोजित कर रक्त संग्रहित किया जाएगा। साथ ही अनेक रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित होगी।

इन आइकॉनिक लोकेशंस पर होगा दीप प्रज्जवलन

संभाग में 17 सितम्बर को शाम 7 बजे एक साथ दीप प्रज्जवलन किया जाएगा। जिले में प्रशासन द्वारा कलेक्टर्स द्वारा प्रत्येक जिले के 10 आइकॉनिक लोकेशंस पर मुख्य रूप से दीप प्रज्ज्वलन का आयोजन होगा। इनमें विशिष्ट व्यक्तियों को भी शामिल किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम 500 दीपक, प्रत्येक नगर पालिका वार्ड में न्यूनतम 500 दीपक, प्रत्येक नगर निगम वार्ड में न्यूनतम एक हजार दीपक और प्रत्येक नगर परिषद वार्ड में न्यूनतम 250 दीप प्रज्जवलन होंगे। जहाँ दीपक प्रज्ज्वलित के कार्यक्रम होंगे, वहाँ लाईटिंग/रोशनी भी की जाएगी। दीप प्रज्जवलन के दौरान संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के समुचित उपाय किये जाएंगे।

सामूहिक दीप प्रज्जवलन के प्रमुख स्थानों (सांकेतिक) में पी.एम. आवास योजना के मोहल्ले एवं कॉलोनियाँ, अमृत सरोवर एवं जल संरचनाएं, नव-निर्मित सेतु, बांध एवं अधोसंरचना परियोजनाएं, जन-औषधि केन्द्र, आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पताल एवं औषधालय, एम्स, विद्यालय, महाविद्यालय एवं शैक्षणिक संस्थान, मंदिर, घाट एवं आध्यात्मिक केन्द्र, पंचायत भवन एवं सामुदायिक केन्द्र, उर्जा/नवकरणीय उर्जा से संबंधित नवीन अधोसंरचनायें, पर्यटन एवं आध्यात्म से जुडी प्रमुख संरचनायें, नगरीय एवं ग्रामीण विकास के महत्वपूर्ण परियोजनायें, जल संसाधन एवं नर्मदा घाटी विकास से जुड़े परियोजना स्थल शामिल है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत एक माह में होंगे विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां

सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में 19 से 26 सितम्बर तक जिला स्तर पर और 4 व 5 अक्टूबर को राज्यस्तर पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें सभी शासकीय और निजी स्कूल, कॉलेज भागीदारी करेंगे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और मुख्यमंत्री जी द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। नमो सेवा-अनकही कहानियां गतिविधि 19 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक होगी, जिसके अंतर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति होगी। आंगन मिलन सेवा का आयोजन 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक सभी आंगनवाड़ियों में होगा। इसके अंतर्गत बच्चों और माताओं के लिए स्वल्पाहार, खेल सामग्री, पठन सामग्री आदि की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री जी की अपील का वीडियो भी आंगनवाड़ी में महिलाओं और बच्चों को दिखाया जाएगा। आंगन मिलन सेवा में स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, एनीमिया और स्वच्छता की जानकारी दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर