सतना: पूर्व विधायक गणेश बारी पंचतत्व में विलीन

 


सतना, 29 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा सीट के पूर्व विधायक गणेश बारी रविवार काे पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम बारेन टोला में किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में जिले के जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी तादाद में लोग सम्मिलित हुए।

गाैरतलब है कि पूर्व विधायक बारी का 28 मार्च की रात को निधन हो गया था। वे लंबे समय से किडनी, हार्ट और शुगर से संबंधित गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। बारी एक साधारण परिवार से निकलकर चित्रकूट के विधायक बने थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। गणेश बारी के निधन पर संसद गणेश सिंह महापौर योगेश ताम्रकार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय तिवारी समेत जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुःख प्रकट किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी