मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद, जनसमस्याओं का किया त्वरित समाधान
भोपाल, 15 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया।
कैबिनेट मंत्री कुशवाह ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की ताकत हैं और उनकी समस्याओं का समय पर निराकरण सरकार की प्राथमिकता है। संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं की समस्याओं एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण हेतु प्रेषित किया गया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सरकार आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे