मंत्री कृष्णा गौर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

 


भोपाल, 29 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता से परीक्षण कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और जनहित के मुद्दे मंत्री के सामने रखे। मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त समस्याओं का गंभीरता से परीक्षण किया जाएगा और उनके समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रयास किए जाएंगे।

मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार जनहित से जुड़े मामलों के निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठन भी आमजन की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रयास कर रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं और सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे