शहडोल: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं देवलोंद का प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया निरीक्षण

 




शहडोल, 15 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को ब्यौहारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवलोंद का औचक निरीक्षण कर सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की उपलब्धता का जायजा लिया। वहीं सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल जयसिंहनगर का किया औचक निरीक्षण के दौरान साफ सफाई ठीक ढग से न होने पर नराजगी जताते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।

उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों का बेहतर से बेहतर उपचार किया जाए एवं उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो यह सुनिश्चित करें ले। उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से भी चर्चा कर स्वास्थ्य केंद्र में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित अधिकारियों को सभी स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल जयसिंहनगर का किया औचक निरीक्षण, रखे साफ सफाई, जारी करे नोटिस

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने रविवार को सिविल अस्पताल जयसिंहनगर का औचक निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। सीएमएचओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सिविल अस्पताल में साफ सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य केंद्र की निरंतर साफ सफाई करने के निर्देश दिए तथा सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई न करने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के ओपीडी कक्ष, चिकित्सकों, उपलब्ध संसाधनों सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश मिश्रा ने मातृत्व रोगी कक्ष, ए एन सी क्लीनिक , नवजात शिशु इकाई सहित अन्य वार्डो का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी जयसिंहनगर अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान चिकित्स्क, नर्स सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला