मंदसौरः प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर की पत्रकार-वार्ता

 


मंदसौर, 21 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर में जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने मंगलवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला भाजपा महामंत्री शिवराज सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी निलेश जैन की उपस्थिति में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य पत्रकार बंधुओ की गरिमामय उपस्थिति रही।

पत्रकार वार्ता के माध्यम से चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आधी आबादी को देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए ह्यनारी शक्ति वंदनह्य अधिनियम लेकर आए। कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा विरोध कर संसद में ह्यनारी शक्ति वंदनह्य अधिनियम को गिराना महिलाओं के अधिकारों के चीरहरण जैसा है। कांग्रेस व विपक्षी दलों ने एक विधेयक का नहीं महिलाओं को सशक्त बनाने और अधिकार देने का विरोध किया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के कार्य को कांग्रेस और विपक्षी दलों ने राजनीति के तराजू से तौला व महिला आरक्षण विधेयक को पारित नहीं होने देकर नारी शक्ति को उसका अधिकार नहीं मिलने दिया। कांग्रेस की एक नेत्री हैं जो कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, उन्होंने भी महिला आरक्षण का पुरजोर विरोध कर देश की नारी शक्ति को अपमानित करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी भी स्पष्ट कह चुके हैं कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाए बिना चौन से नहीं बैठेंगे। भाजपा कहती नहीं करते दिखाती है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के 17 जिलों में महिला अधिकारी कलेक्टर, 10 से अधिक जिलों में एसपी हैं। एक जिले में कलेक्टर, एसपी से लेकर अन्य अधिकारी भी महिलाएं हैं। भाजपा प्रदेशभर में जन-जन को बताएगी कि किसने महिलाओं को अधिकार नहीं मिलने दिया। मध्यप्रदेश में भी इसको लेकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जायेगा ।आगे चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण के विरोध से कांगेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की महिला विरोधी मानसिकता उजागर हो गई है। ह्यनारी शक्ति वंदनह्य अधिनियम के विरोध से विपक्ष का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। प्रधानमंत्री जी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ह्यनारी शक्ति वंदनह्य अधिनियम लेकर आए हैं। महिलाओं को अधिकार देने का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों को जनता और महिलाएं सबक जरूर सिखाएंगी।

पत्रकार बंधुओ से चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी व विपक्षी दलों को देश की आधी आबादी कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों ने सितंबर 2023 में ह्यनारी शक्ति वंदनह्य अधिनियम को इसलिए समर्थन किया था कि वर्ष 2024 में लोकसभा के चुनाव होने थे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश की नारी शक्ति को वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए प्रस्ताव लेकर आए तो कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिला विरोधी असली रूप दिखा दिया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके व अन्य विपक्षी दलों ने जिस प्रकार से लोकसभा में ह्यनारी शक्ति वंदनह्य अधिनियम का विरोध किया है, उससे स्पष्ट हो गया है कि विपक्ष पहले ही मन बना चुका था कि महिलाओं को अधिकार न मिलने पाए, इसलिए संसद में विरोध किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया