मंत्री दिलीप अहिरवार ने भाजपा कार्यालय में सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं, कई का मौके पर समाधान

 


भोपाल, 05 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप अहिरवार ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने स्थानीय और व्यक्तिगत समस्याएं मंत्री के सामने रखीं। मंत्री अहिरवार ने अधिकारियों से समन्वय कर कुछ समस्याओं का तुरंत निराकरण कराया, जबकि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।

संवाद के दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं की कठिनाइयों को समझते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का जल्द और प्रभावी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और हर स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल को कार्यकर्ताओं ने सकारात्मक बताते हुए कहा कि इस तरह के सीधे संवाद से उनकी बात शासन तक आसानी से पहुंचती है और समाधान की प्रक्रिया तेज होती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे