मऊगंजः माटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया जा रहा संदेश

 


मऊंगज, 13 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण प्रदेश में “माटी गणेश-सिद्ध गणेश” अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य गणेश उत्सव के माध्यम से जन-जन तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाना और नागरिकों को पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है।

कलेक्टर संजय कुमार जैन ने रविवार को नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गणेश उत्सव के दौरान अपने घरों में मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाकर स्थापित करें। उन्होंने कहा कि मिट्टी से निर्मित प्रतिमाएं पर्यावरण के अनुकूल होती हैं तथा इनके विसर्जन से जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलती है।

उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि गणेश उत्सव को आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का पर्व भी बनाएं। परिवार के सदस्य मिलकर मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार करें और बच्चों को भी इस पहल से जोड़ें, ताकि उनमें प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो।माटी गणेश-सिद्ध गणेश” अभियान के माध्यम से जिले में पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने में सभी नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का दिया जा रहा संदेश

अभियान के तहत कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिलेवासियों से अपील की है कि गणेश उत्सव के दौरान अपने घरों में मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाकर स्थापित करें। उन्होंने कहा कि मिट्टी से निर्मित प्रतिमाएं पर्यावरण के अनुकूल होती हैं तथा इनके विसर्जन से जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलती है।

उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि गणेश उत्सव को आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का पर्व भी बनाएं। परिवार के सदस्य मिलकर मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार करें और बच्चों को भी इस पहल से जोड़ें, ताकि उनमें प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो।माटी गणेश-सिद्ध गणेश” अभियान के माध्यम से जिले में पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता तथा जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने में सभी नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी