अंर्तराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत पीताम्बरा पीठ पर 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ

 


दतिया, 1 दिसंबर (हि.स.)। गीता जयंती के शुभ अवसर पर 1 से 3 दिसम्बर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किया जा है। सोमवार को गीता महोत्सव के प्रथम दिवस को श्री पीताम्बरा पीठ के उत्तर द्वार पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, गीता पूजन एवं स्वस्तीवाचन से किया गया।

कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील शुक्ला पीताम्बरा संस्कृतिक विधालय के छात्रों द्वारा गीता के 15वें अध्याय का सस्वर वाचन किया। अधिकारियों ने गीता उपदेशों को जीवन को दिशाबद्ध करने वाला मार्ग बताते हुए धर्म, कर्तव्य और शांति के संदेश पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी सम्मिलित होकर गीता अध्याय का पाठ किया तथा इसके आध्यात्मिक और नैतिक महत्व को जाना।

सामूहिक वाचन के दौरान पूरा परिसर और गीता श्लोकों की पवित्र ध्वनि से गुंजायमान हो उठा।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की यह श्रृंखला न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत कर रही है बल्कि युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन ज्ञान से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी बन रही है। इस अवसर पर एसडीएम संतोष तिवारी, सहायक संचालक मुस्कान दिनकर, डीपीसी राजेश शुक्ला, बीईओ एस के वर्मा, आचार्यगण डॉ श्रीकृष्ण शास्त्री, प्रांतीय योग प्रमुख मध्यभारत प्रान्त डॉ के.डी. त्रिवेदी, जिला संयोजक विश्वगीता प्रतिष्ठानम प्रभारी परशुराम कल्याण बोर्ड, कुंजबिहारी गोस्वामी, प्रशांत मिश्रा, बीड़ी निरंजन आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा