राज्यपाल पटेल ने राजा शंकरशाह- कुंवर रघुनाथशाह का किया पुण्य स्मरण

 


- बलिदान दिवस कार्यक्रम लोकभवन में मना

भोपाल, 18 सितम्बर (हि.स.) । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को जनजातीय महानायक राजा शंकर शाह- कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर उनका पुण्य स्मरण किया। राज्यपाल ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन लोकभवन के बैंक्वेट हॉल में किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, लोकभवन के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी क्रांति वीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत