मैहर में जल, जंगल और जमीन की रक्षा को लेकर निकली दलित आदिवासी एकता रैली
मैहर, 07 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा सामाजिक अधिकारों की मांग को लेकर मंगलवार को दलित आदिवासी एकता महासम्मेलन व रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए और हाथों में बैनर व झंडे लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से मार्च निकालते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जल, जंगल और जमीन आदिवासी समुदाय के जीवन, संस्कृति और आजीविका का आधार हैं। उन्होंने संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय तथा आदिवासी और दलित समाज से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई। रैली के बाद आयोजित महासम्मेलन में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, अधिकारों की रक्षा और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की।
जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा सामाजिक, संवैधानिक और आदिवासी अधिकारों की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष रैली में शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से निकली, जहां अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और समाज की एकता का संदेश दिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्द्र द्विवेदी