मैहर में आधी रात को तेंदुए का हमला बकरियों को बनाया शिकार

 


मैहर, 26 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मैहर में मां शारदा मंदिर से लगे पहाड़ी क्षेत्र में सक्रिय पर्यटकों की आबादी के लिए अब चिंता का कारण बनी हुई है। बुधवार-गुरुवार की दर्मियानी रात सहिलरा नई बस्ती में एक जानवर पालक की तेंदुआ ने 6 बकरियों को अपना शिकार बनाया। इनमें 5 बड़ी बकरियां और एक बकरी का बच्चा शामिल है। सुबह की घटना की जानकारी से गांव में हड़कंप मच गया। आबादी के बीच इस तरह की घटनाओं से भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मैहर शहर के देवीजी प्लॉट क्षेत्र के अंतर्गत सहिलरा नई बस्ती के निवासी कमलेश कोल ने अपने घर के पास बनी फैक्ट्री में बकरियां बांध रखी हुई थी। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे घर में घुसे और बकरियों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमलों में बकरियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गुरुवार की सुबह जब पशुपालक ने बकरियों का शव देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना है कि मां शारदा मंदिर के आसपास पहाड़ी क्षेत्र में स्थित पिछले कई महीनों से तेंदुआ आने की चर्चाएं होती रही हैं, लेकिन अब घर के पास बने बकरियो के बड़े में शिकार करने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

खतरा यह है कि यदि समय रहते वन विभाग ने निगरानी और सुरक्षा के अनुरूप संतुलन नहीं बनाया तो भविष्य में कोई भी बड़ी घटना हो सकती है। घटना के बाद वन विभाग ने निरीक्षण कर नुकसान का पता लगाया और पीड़ित पशुपालक कमलेश कोल को मुआवजा की बात कही है। साथ ही सहिलरा नई बस्ती और आसपास के पहाड़ी इलाकों में वन विभाग के नियमित निगरानी और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि मां शारदा मंदिर में आने वाले पर्यटकों और आसपास के लोगों की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए वन विभाग को इस मामले में ध्यान करना चाहिए, ताकि जंगल से लगे आबादी वाले गांवों में किसी भी तरह की जनहानी न हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्‍द्र द्विवेदी