मां शारदा लोक निर्माण कार्यों पर सख्त हुई प्रशासनिक मशीनरी, कमिश्नर ने दिए स्पष्ट निर्देश
मैहर, 1 अप्रैल (हि.स.)। मध्यप्रदेश के मैहर में मां शारदा से जुड़े लोक निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस. जामोद की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकास कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। विशेष रूप से मां शारदा धाम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान गौरव राजपूत (आईजी रीवा जोन), कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, डीएफओ विद्याभूषण मिश्रा, एसडीएम दिव्या पटेल, तहसीलदार जितेंद्र पटेल तथा सीएमओ सुषमा मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि मां शारदा धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
हिन्दुस्थान समाचार / हीरेन्द्र द्विवेदी