भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श आज भी समाज को प्रेम, सद्भाव और न्याय की राह दिखाते हैं: हेमंत खण्डेलवाल

 


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

भोपाल, 03 सितंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने गुरुवार काे प्रदेशवासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर मानव रूप में जन्म लेकर मानवता को सत्य, धर्म और न्याय का मार्ग दिखाया। भगवान श्रीकृष्ण ने सत्य और न्याय के लिए संघर्ष करने तथा अन्याय का पूरी शक्ति के साथ प्रतिकार करने की सीख दी। भगवान श्रीकृष्ण ने द्वापर युग में जो आदर्श प्रस्तुत किए, वे आज 21वीं सदी में भी सर्वाधिक सामयिक और प्रासंगिक हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को अपने जीवन में आत्मसात कर सकारात्मकता, शांति और सद्भाव का प्रसार करने के लिए प्रेरित करता है। जन्माष्टमी केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व भी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके संदेश को अपने जीवन में उतारते हुए जन्माष्टमी का पर्व उत्साह, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाने का आग्रह किया हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नेहा पांडे