अनूपपुर: आम के पेड़ के नीचे आम बीनते नाबालिक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

 


अनूपपुर, 26 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली थाना अंतगर्त शुक्रवार की दोपहर ग्राम बिजोड़ी में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से आम के पेड़ के नीचे आम बीनते समय 15 वर्षीय नबालिक की मौके पर ही मृत्यु हुई है।

थाना प्रभारी अरविन्द जैन ने बताया कि ग्राम बिजोड़ी निवासी रामनरेश यादव का 15 वर्षीय पुत्र अंश यादव उर्फ ऋषभ शुक्रवार की दोपहर तेज हवा चलने पर आम के पेड़ के नीचे आम बीनते गया था तभी बारिश के साथ समय आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हुई है। ग्रमीणों ने इसकी सूचना कोतवाली को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का निरिक्षण कर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्डम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला