श्योपुरः मुख्यमंत्री द्वारा कूनो नदी में छोड़े गए कछुए और घड़ियाल

 


श्योपुर, 01 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क स्थित कूनो नदी में घड़ियाल और कछुओ को रिलीज किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं पर्यटन की दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण अवसर हैं, मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस वर्ष मध्यप्रदेश आने वाले सैलानियों की संख्या में वृष्टि हुई है। राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य के तत्वाधान में आयोजित घड़ियाल रिलीज कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि घड़ियाल और कछुओ का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। विलुप्त होते जीवों के संरक्षण के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश की सरकार कार्य कर रही है।

सीएम ने कहा, सफलता की ओर बढ़ रहा चीता प्रोजेक्ट

कछुए और घड़ियाल को रिजील करने कूनो नेशनल पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में माननीय प्रधानमंत्री जी की पहल पर शुरू हुआ चीता प्रोजेक्ट निरंतर सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है। गत दिवस ही बोत्सवाना से आए 9 चीतों को रिलीज किया गया है, जिससे प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है।

गेवेलियस गैंगेटिक्स प्रजाति के 53 घड़िद्याल और थ्रीे स्ट्रिप्ड रूफ टार्टल प्रजाति के 25 कछुए छोड़े

कूनो नेशनल पार्क के भीतर पालपुर फोर्ट के सामने कूनो नदी किनारे आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 53 घड़ियाल और 25 कछुए नदी में छोड़े गए। जिसमें गेवेलियस गैंगेटिक्स नाम के छोड़े गए 53 घड़ियालो में 28 नर एवं 25 मादाएं शामिल हैं। इसी प्रकार छोड़े गए 25 कछुए थ्रीे स्ट्रिप्ड रूफ टार्टल प्रजाति के हैं, जिनका वैज्ञानिक नाम वाटागुरु डोगोका है। इस अवसर पर राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य देवरी मुरैना की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

इसकी रही उपस्थिति

घड़ियाल रिलीज कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे और उन्होंने भी घड़ियाल रिलीज किए। इस अवसर पर पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत, सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा तुरसनपाल बरिया, उपाध्याय राज्य मंत्री दर्जा सीताराम आदिवासी, जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई आदिवासी, भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक बृजराज सिंह चौहान, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गर्ग, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलखन नापाखेडली, आदि जनप्रतिनिधि एवं एसीएस वन संदीप यादव, कमिश्नर सुरेश कुमार, आईजी चम्बल सचिन अतुलकर, जिलाधीश अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, सीसीएफ उत्तम कुमार, डायरेक्टर राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य एवं डीएफओ हरीश बघेल, डीएफओ कूनो आर थिरुकुराल, सामान्य केएस रंधा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत वैष्‍णव