जबलपुरः बी.के. कैसल होटल पर नगर निगम की कार्रवाई

 


जबलपुर, 16 मार्च (हि.स.)। शहर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने और आम नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को होटल बी.के. कैसल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल के बेसमेंट में भारी गंदगी और कचरे का अव्यवस्थित अंबार पाया गया।

निगम अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कड़ी कार्रवाई की। स्वच्छता मानदंडों का उल्लंघन करने पर होटल प्रबंधन पर 25 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाया गया। निगम की सख्ती को देखते हुए होटल प्रबंधन ने तत्काल जुर्माना राशि का चेक जमा किया। निगमायुक्त ने कहा कि शहर की सुंदरता और स्वास्थ्य के साथ समझौता करने वाले संस्थानों को बख्शा नहीं जाएगा। निगम की इस कार्यवाही से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक