मंदसौरः एनएसएस शिविर में गुजरात सिविल जज परीक्षा में चयनित झील गुप्ता ने साझा किए सफलता के मंत्र
मन्दसौर, 22 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित जवाहरलाल नेहरू विधि महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्तदिवसीय शिविर ग्राम भूनिया खेड़ी में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के षट्म दिवस रविवार को मुख्य अतिथि झील गुप्ता (गुजरात सिविल जज परीक्षा में 11वां स्थान प्राप्त) उपस्थित रही। उन्होंने सिविल जज जैसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के गुण बताएं।
झील गुप्ता ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करते रहना चाहिए, इस बात पर जोर दें। कोई भी परीक्षा बड़ी नहीं होती है, यदि हमारे मन में आत्मविश्वास हो तो हम उसमें सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मंच पर प्रोफेसर करण आर्य एवं छात्रा सौम्या जैन उपस्थित रही। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश कुमार कौशिक ने अतिथियों का स्वागत किया। बौद्धिक कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि द्वारा मां शारदे एवं विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापक चंचल शर्मा, हेमलता चौहान एवं प्रवीण चौधरी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिविरार्थी प्रार्थना जोशी ने किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया